पीडीडीयू नगर के एक मिठाई की दुकान में लगी आग। स्रोत-जागरूक पाठक
- फोटो : Samvad
पीडीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड स्थित रसकुंज मिठाई की दुकान के कारखाने में रविवार देर रात एलपीजी सिलिंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने चंद मिनटों में आग पर काबू पाया।
नगर के जीटी रोड किनारे रसकुंज दुकान के ही ऊपर संचालक ने मिठाई बनाने का कारखाना बनाया है। दुकान के मालिक शेखर ने बताया कि रविवार रात लगभग एक बजे चूल्हे पर कढ़ाई चढ़ी हुई थी और काम चल रहा था। इस दौरान कर्मचारी ने दूसरे चूल्हे को चालू करने के लिए सिलिंडर का सील खोला तो वहां से काफी तेजी से गैस निकलने लगी। सिलिंडर की सील टूटी हुई थी। गैस लीक कर रही थी। गैस के निकलते ही आग भभक गई। कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। उनके किसी भी सामान की क्षति नहीं हुई। इस संबंध में फायर ब्रिगेड के प्रभारी अमित राय ने बताया कि हल्की आग लगी, जिसे तुरंत ही बुझा दिया गया था।