फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटे में भर रही एक बाल्टी, कमेटी बनाकर कराएं हर घर नल योजना की जांच : सांसद

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में शामिल सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद साधना सिंह
विज्ञापन
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चंदौली में हर घर नल योजना की हालत यह है कि ज्यादातर जगहों पर पाइप ही नहीं पहुंच पाई है। जहां पहुंची है वहां आधे घंटे में एक बाल्टी पानी आ रहा है। उन्होंने सीडीओ जगत साईं को टीम बनाकर इसकी जांच कराने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में सांसद ने कहा कि भारतमाला परियोजना के गड़बड़ी के लिए कार्यदायी संस्था जिम्मेदार है जिसने चंद्रप्रभा नदी को पाट दिया। इसको ब्लैक लिस्ट किया जाए। कहा कि एक ग्राम सचिव पर 10 गांवों की जिम्मेदारी है तो विकास कैसे होगा।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि सभी ब्लॉकों में मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कार्यवाही की जाए। गंगा किनारे के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फसल क्षति झेलने वाले किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शीघ्र मुआवजा दिलाएं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवारा पशुओं को आश्रय स्थल में रखने, टीकाकरण सुनिश्चित करने और फसलों को नुकसान से बचाने के निर्देश दिए गए।
-
पंचायत स्तर पर आयोजित करें कैंप
मुख्य चिकित्साधिकारी से आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, एंबुलेंस संचालन और टीबी उन्मूलन अभियान की स्थिति पर चर्चा की गई। सांसदों ने आयुष्मान योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

फुट ओवरब्रिज के निर्माण में देरी पर दर्शना सिंह ने जताई नाराजगी

भाजपा सांसद दर्शना सिंह ने नौबतपुर और कलेक्ट्रेट के सामने फुट ओवरब्रिज के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सपा के सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने नहरों की सफाई अभियान चलाने और सभी बंधियों की खोदाई कर किसानों को सिंचाई सुविधा देने की मांग की।
भाजपा विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने जिला अस्पताल में बाहरी दवाएं लिखने पर रोक लगाने और अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं का बोर्ड प्रदर्शित करने को कहा।
भाजपा विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल ने बिजली ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने और बबुरी सीएचसी को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। भाजपा विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने बाढ़ से हुई फसल क्षति के मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।
सपा सांसद रॉबर्ट्सगंज छोटेलाल खरवार ने नौगढ़ क्षेत्र में नहर सफाई की रिपोर्ट मांगी और कहा कि सांसद निधि से भुगतान कर ग्रामीणों के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाए।

दरी उद्योग को मिले पुनर्जीवन : एमएलसी

विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बनारस का लाल पेंड़ा और लौंगलता वैश्विक पहचान पा रहे हैं, उसी तरह चंदौली के भाई राम की छोटी गुलाबजामुन और सैयदराजा के लल्ला साव का सोहन हलुआ भी विश्व बाजार में जगह बना सकते हैं। एमएलसी ने कहा कि अगर दरी उद्योग को पुनर्जीवन मिले, तो धान के कटोरे की यह धरती पूरे देश में अपनी महक बिखेर सकती है। दुधारी से धीना मार्ग पर नहर पटरी की जर्जर सड़क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी सड़कों की तत्काल मरम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें