फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बड़े बकाएदारों में तहसीलदार भी!

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर में लगी दस बड़े बकाएदारों की सूची चर्चा में है। उक्त सूची में एक नाम ऐसा भी है, जिसका बैंक की इस शाखा में एक रुपये भी बकाया नहीं है और ना ही वह एसबीआई की उक्त शाखा का ग्राहक ही है। बकाएदारों की सूची में पांचवें नंबर पर उसका नाम दर्ज है।
विज्ञापन

एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर गेट के बगल में बैंक द्वारा दस बड़े बकाएदारों के नाम, खाता संख्या और बकाया राशि को दर्शाती हुई सूची लगी है। उक्त सूची ऐसी जगह पर है कि आने-जाने वाले लोगों का ध्यान उस पर पड़ ही जाता है। बड़े बकाएदारों की सूची में पांचवां नाम सकलडीहा तहसील में तैनात तहसीलदार शिवसागर दुबे का है। जबकि श्री दुबे बैंक के ग्राहक नहीं हैं। जब वह बैंक शाखा के ग्राहक नहीं हैं, तो उन पर बकाया होना संभव ही नहीं है। वैसे यह बात बैंक के अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं। इसके बावजूद उनका नाम बकाएदारों की सूची में दर्ज है। हालांकि बैंक ने न तो उनका खाता नंबर ही अंकित किया है और ना ही बकाए की राशि। दिलचस्प तो यह है कि खुद तहसीलदार शिवसागर दुबे को इस बात की जानकारी नहीं है। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक केपी वर्मा ने बताया कि तहसीलदार शिवसागर दुबे एसबीआई की राबर्ट्सगंज शाखा के ग्राहक हैं और उन पर दो लाख रुपये के करीब बकाया है। बैंक के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उनका नाम बकाएदारों की सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें