फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पटनवा के सामने रामनगर-कंचनपुर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान चंद्रभानु यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। वे ब्रेकर न होने से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर खिन्न थे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पटनवा के सामने रामनगर कंचनपुर मार्ग पर गुरुवार को अपराह्न दो बजे स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान चंद्रभानु यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बच्चों के साथ सड़क जाम लगा दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रभानु यादव ने कहा कि मार्ग पर ब्रेकर ने होने से प्राय: दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसे देखते हुए ब्रेकर बनाया जाना नितांत आवश्यक है। इस मार्ग से मनको व पटनवा के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए पैदल आते जाते हैं। इस सड़क पर चार पहिया व दोपहिया वाहन फर्राटे मारते हुए आते जाते हैं जिनसे ग्रामीण व बच्चे आए दिन घायल हो जाते हैं। इस मार्ग पर ब्रेकर बनने से वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी महेंद्र यादव ने ग्रामीणों की मांग से संबंधित ज्ञापन लिया और उसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। धरना प्रदर्शन में चंद्रभानु यादव, अंजनी यादव, दिनेश यादव, मनोज मिश्रा, पंकज मिश्रा, नीरज मिश्रा, राजेश यादव, मन्नु गोंड, आशु, रजनी शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा सहित छात्र छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें