फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगी विमान मिग-21 फांक रहा धूल

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज में उपहार स्वरूप दिए गए लड़ाकू विमान मिग-21 अब बदहाल हो चुका है। कारण है कि उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा है, जबकि उसके बाहरी आवरण में भी धीरे धीरे जंग लगना शुरू हो चुका है। कालेज के पूर्व छात्र ने एयर चीफ मार्शल बनने पर विद्यालय को विमान उपहार में दिया था। इसकी अब कोई रेल अधिकारी भी सुध लेने वाला नहीं है। बताते चलें कि इसी विद्यालय में पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री ने भी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना के सौजन्य से दस नंवबर 2006 में पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज के पूर्व विद्यार्थी एवं एयर चीफ मार्शल कीर्ति शेखर चतुर्वेदी ने विद्यालय को मिग-21 विमान का ढांचा उपहार स्वरूप दिया था। उस समय तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक रहे एचके काला ने विमान को स्थापित कराने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। जिसे देखने के लिए काफी दूर दूर से लोगों का हुजूम कालेज में उमड़ता था। सरकारी और नीजी स्कूलों के बच्चे रविवार के अवकाश में रेलवे इंटर कालेज में मिग-21 को देखने के लिए उमड़ते थे। लोगों के आपार भीड़ को देखते हुए प्रत्येक दिन मिग-21 के आसपास साफ सफाई होती थी। मिग-21 को चमकाने के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी हुआ करती थी। लेकिन समय के साथ साथ लोगों का विमान से मोहभंग होता गया और रेल अधिकारी सहित विद्यालय प्रबंधन भी अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पाये। इसलिए आज विमान के परखचों पर जंग सहित आसपास स्थल पर धूलों का गुब्बार उड़ता रहता है। हालांकि विमान को लेकर अब बच्चों में भी बहुत दिलस्पी नहीं रह गई है। हां, शिक्षक जरूर विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कीर्ति शेखर चतुर्वेदी का नाम लेकर उनमें उत्साह भरते रहते है। ताकि कल को इस विद्यालय के छात्र विद्यालय का नाम रोशन करें। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि पूर्व छात्र की दी हुई उपहार को रेलवे सहेजने के बजाय गंवाने पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें