फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया के रास्ता विवाद को ग्रामीणों ने सुलझाया

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में वर्षों पुराने रास्ते के विवाद को ग्रामीणों के सहयोग से थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश यादव की पहल पर सोमवार को सुलझा लिया गया। गांव से निकले खेत की मेढ़ रूपी रास्ते से ताजिया निकालने को लेकर पिछले साठ वर्षों से विवाद होता चला आ रहा था। इस बार मोहर्रम के पूर्व इस विवाद को ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए सुलझा लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में खेत की मेढ़ वाले रास्ते से ताजिया निकालने के लिए वर्षों पुराना विवाद चला आ रहा था। इस रास्ते से ताजिया निकालने को लेकर पूर्व में कई बार विवाद भी हो चुका था। बताते हैं कि इसको देखते हुए सोमवार को अलीनगर थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश यादव व इस्तिखार अहमद ने पहल करते हुए गांव के सम्मानित ग्रामीणों व आसपास के खेतों के किसानों से बातचीत कर आपसी विवाद को सुलझाने की अपील की। इसे ग्रामीणों ने स्वीकार करते हुए बैठक की और तय हुआ कि मेढ़ वाले रास्ते के दोनों तरफ के किसान कुछ फीट जमीन देकर विवाद को सदैव के लिए समाप्त कर देंगे। इस पर सोमवार को अमल करते हुए ताजिया निकालने के लिए सात फीट का रास्ता दे दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश यादव ने कहा कि गांव में साठ वर्षों से चले आ रहे विवाद को ग्रामीणों व इस्तखार अहमद के सहयोग से सुलझा लिया गया है। सात फीट का रास्ता बना दिया गया है। अब किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं रह गया है।
इसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर एसआई उदयनारायण सिंह, कल्लू, महमूद अलीसाह, आलमगीर साह, सिराजुद्दीन साह, मोहम्मद शमीम, रहमान अली साह, अनवर अली, खुश्बूनिशा, डा. एस कादिरी, अकबर अली, अलाउद्दीन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें