फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईंधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद।जगदीशपुर भटरियां स्थित साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर शनिवार को साईंबाबा को पालकी में बैठाकर भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा नियामताबाद से होते हुए बबुरी में दोपहर की आरती के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के उपरांत नगर में पहुंची। तत्पश्चात नगर भ्रमण के बाद मंदिर पर पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन बाबा की शोभायात्रा नियामताबाद, पांडेयपुर, चंदाइत, शिवनाथपुर होते हुए बबुरी पहुंची। बबुरी बाजार भ्रमण के बाद ऋषि मुनि त्रिपाठी के आवास पर दोपहर बारह बजे की आरती हुई। इसके बाद भक्तों का काफिला बाबा को लेकर सरने, रेमा, गुवास, गोधना, नईबस्ती होते हुए नगर में प्रवेश की। नगर में मानसनगर कालोनी, गया कालोनी, सेंट्रल कालोनी, पुलिस कालोनी, लोको कालोनी, सुभाषनगर, रविनगर, कैलाशपुरी, दामोदार दास पोखरे पर पहुंची। जहां साई भक्तों ने बाबा का दर्शन किया। नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा पुन: मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर रामबिहारी शर्मा, संजय तिवारी, बबली, विंध्याचल प्रसाद, डा. प्रेमप्रकाश, शारदा प्रसाद, अनिल, राजू, सहित दर्जनों की संख्या में भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें