फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली को लेकर किया हंगामा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। धनतेरस और दीपावली जैसे पर्व पर भी बिजली के लिए सकलडीहा क्षेत्र के पचासों गांवों में हाहाकार मचा है। पिछले चार माह से बिजली की आंख मिचौली झेल रहे लोगों के सब्र का बांध तब टूट गया जब धनतेरस पर भी आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पाई। आजिज ग्रामीणों ने इसके बाद विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और सूबे के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया। उनका आरोप था कि महत्वपूर्ण त्योहार पर भी बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया। इस दौरान लगभग आधा दर्जन गांवों से पहुंचे ग्रामीणों के हंगामा के चलते उपकेंद्र के विद्युत कर्मचारी सकते में रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विद्युत उपकेंद्र से संचालित लगभग 70 गांवों में इस समय विद्युत आपूर्ति काफी दयनीय स्थिति में पहुंच गई है। पिछले चार माह से बिजली दुर्व्यवस्था को लेकर परेशान ग्रामीण कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन आज तक इस तरफ विभागीय उच्चाधिकारियों ने ध्यान देना गंवारा नहीं किया है। सूबे की सपा सरकार ने दीपावली के 24 घंटा पूर्व से विद्युत आपूर्ति करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति धनतेरस के दिन भी जारी रही। जिससे सोमवार को क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष अजीत पाठक ने कहा कि पिछले चार महीने से पूरे क्षेत्र में कुल मिलाकर 70 घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं हुई है। सूबे की सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव के किसी भी आदेशों का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। इसका कारण यह कि सरकार विकास करने की बजाए वोट बैंक की राजनीति करने में लगी हुई है। सकलडीहा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के बदहाल होने से आम जन जीवन प्रभावित हो चुका है। साथ ही त्यौहार आदि के दिनों में भी अंधेरा छाया हुआ है। धनतेरस व दीपावली जैसे पर्व पर भी विद्युत सप्लाई कराने में शासन प्रशासन पूरी तरह से अक्षम साबित हो रहा है। इसके पूर्व आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर सीएम का पुतला फूंका। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, डिंपल, विकास पांडेय, मंटू सिंह, नान्हक पांडेय, जयप्रकाश, विकास पाठक, बाबी पांडेय, पुष्पक मिश्रा, शकील खां, नन्हकू पांडेय, ध्रुव श्रीवास्तव, संतोष पासवान, संदीप सिंह तथा रमानंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें