फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा(संवाददाता)। सघन तिराहे पर सोमवार की देर शाम शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में आग लग गई। इससे हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों द्वारा अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

कसबा निवासी मनोज गुप्ता की सघन तिराहे पर मोबाइल की दुकान है। वह शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे और दस बजे रात्रि में विद्युत सप्लाई हुआ, जिसके शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में आग लग गई। आग लगने से कंप्यूटर, प्रिंटर, रीचार्ज कूपन सहित आधा दर्जन मोबाइल सेट जलकर नष्ट हो गया। दुकान से धुआं उठते देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। जब तक दुकानदार आकर दुकान खोलता और आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखे समान जलकर राख हो चुका था। बाद में ग्रामीणों ने पानी फेंक कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें