फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर महिला ने जना बच्चा

Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर बीती रात महिला ने बच्चे को जन्म दिया। उक्त महिला पटना से जनसाधारण एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थी। प्रसव पीड़ा होेते देख यात्रियों ने उसे प्लेटफार्म पर उतार दिया। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की सूचना वेंडरो ने डिप्टी एसएस को दी। जहां लोको चिकित्सालय से आये डाक्टरों की टीम ने महिला का प्रसव कराया।
विज्ञापन

जनसाधारण एक्सप्रेस के जनरल बोगी में अपने दो बच्चाें के साथ नई दिल्ली जा रही आरा, बिहार निवासी बबिता 35 वर्षीय बीच सफर में ही प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को बोगी में सवार अन्य रेल यात्रियों ने शुक्रवार की रात लगभग साढे़ दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही प्लेटफार्म नंबर छह पर उतार दिया। जहां महिला काफी देर तक प्रसव पीड़ा से कराहती रही। इसी बीच प्लेटफार्म पर खाद्य स्टाल पर कार्यरत वेंडरों की नजर महिला पर गई तो तुरंत इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी। जिस पर डिप्टी एसएस ने लोको अस्पताल को सूचित किया। जहां कुछ ही देर में पहुंची चिकित्सकों की टीम ने महिला को प्रसव कराया। जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। डाक्टरों ने महिला का इलाज कर दवा देकर छोड़ दिया। वहीं स्टेशन पर मौजूद महिलाआें ने प्रसव से कराह रही महिला की काफी सहायता की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें