फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती गया शादी समारोह में, चोरों ने खंगाला घर

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूढ़कला गांव में बीती रात महेंद्र राम के घर में घुसे चोरों ने पचास हजार रुपये नगद सहित हजारों रुपये के आभूषण और कीमती साडि़यों पर हाथ फेर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात जब वापस आए तो ताला टूटा देख सन्न रह गए और शोरगुल मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। हालांकि चोरों का कही पता नहीं चल सका। पीडि़त परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस हो गई।
विज्ञापन

कूढकला गांव निवासी महेन्द्र राम राजगीर का काम करता है। अपने मकान के अधूरे छत की ढलाई के लिए उसने पाई पाई एकत्रित कर 50 हजार रुपये घर में रखे थे। रविवार की रात किसी रिश्तेदार के यहां शादी में भाग लगने के लिए पति पत्नी गए हुए थे। इसी बीच रविवार की देर रात्रि दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर गए। कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से का ताला तोड़ डाला और 50 हजार रुपये नगद, सोने का झुमका, मंगलसूत्र सहित कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर भाग गए। उधर देर रात जब शादी समरोह से महेंद्र राम अपनी पत्नी सहित वापस घर पहुंचे तो परिजन ताला टूटा देख हतप्रभ रह गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण एकत्र हो गए। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना रेलवे चौकी इंचार्ज सनवर अली को दी। हालांकि घटना की सुबह चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के बाद चोरी की घटना को संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि घटना की तस्दीक की जा रही है। फिलहाल चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस संबंध में पीडि़त महेंद्र राम ने लिखित तहरीर चौकी प्रभारी को दे दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें