फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इसके चलते ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहने वाले बैंक शाखाओं पर पूरे दिन ताला लटका रहा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के स्थानीय इकाई के ट्रेजरार पीके घोष व जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2012 से ही वेतन वृद्धि की मांग लंबित पड़ी है। कर्मचारी वेतन में 25 फीसद वृद्धि चाह रहे हैं। वहीं कहा कि इससे करीब पौने दो सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को लेन-देन किए बगैर ही निराश होकर लौटना पड़ा। साथ ही सौ करोड़ की चेक क्लियरिंग भी नहीं हो सकी। इसे लेकर व्यवसायियों को खासी परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले जनपद के विभिन्न बैंक शाखाओं में काम करने वाले 1500 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते जिले में 130 बैंक शाखाओं पर दिन भर ताले लटके रहे। हड़ताल की वजह से बैंकों का करोड़ों का व्यवसाय प्रभावित होने के साथ ही उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
उधर, मुगलसराय में यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन एवं यूनाइटेड फोरम ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को नगर के सारे बैंक बंद करके जुलूस निकाला। इस दौरान एसोसिएशन ने नगर भ्रमण करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की जाएंगी, तो केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर अनिश्चित कालीन धरना किया जाएगा। बैंकों के बंद का जनपद की अर्थ व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा। इस अवसर पर यूनियन के कोषाध्यक्ष एमपी सिंह ने कहा कि वेतन समझौते समेत हमलोगों की कई मांगें 25 माह से लंबित हैं। जिसे तत्काल लागू किए जाने की मांग कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर मांगे शीघ्र ही नहीं मांगी गई तो हमलोग केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। सभा में राजीव कपूर, अमिताभ राय, नरेंद्र कुमार, उमेश प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार, रवींद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, अरविंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें