फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकिया में हटेंगे नंगे तार

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। बड़े शहरों की तर्ज पर चकिया नगर की विद्युत आपूर्ति अब केबिल के सहारे होगी। विद्युत खंभों पर लगे केबिल बाक्स से वैध कनेक्शन धारकों को कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे विद्युत चोरी पर लगाम लगेगी। इस कार्य योजना की मंजूरी मुख्य अभियंता ने दे दी है तथा इस कार्य को 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत चोरी और कटिया कनेक्शन को रोकने तथा ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहे अनावश्यक दबाव को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने चकिया नगर को भी एबीसी केबिल से विद्युत आपूर्ति करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस कवायद के तहत नगर के नंगे तारों को हटा दिया जाएगा तथा विद्युत खंभों पर लगे केबिल बाक्सों के जरीए वैध कनेक्शन धारकों को कनेक्शन दिए जाएंगे। पावर कारपोरेशन के एसडीओ गोपाल सिंह के अनुसार इस कार्य योजना का प्रस्ताव मुख्य अभियंता को भेजा गया है जहां से कार्य योजना को मंजूरी मिल गई है। मुख्य अभियंता सुनील कुमार ने इसकी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा किे एबीसी से जुड़ने के बाद नगर को टनाटन बिजली मिलने लगेगी तथा विद्युत चोरी की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्ययोजना पर 35 लाख रुपये का खर्च आएगा।
उधर चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर पटेल तिराहे पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत बुधवार को विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छह लाख रुपये बकाया होने के कारण मूसाखांड़ फीडर के मुबारकपुर तथा सिकंदरपुर फीडर के पर्वतपुर गांव की लाइन काटने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कैंप में 17 लोगों ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं आठ लोगों का विद्युत विच्छेदन किया गया। शिविर में चार लोगों ने फाइनल बकाया जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें