फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मांझी ने मजार पर मत्था टेका

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के शहीद गांव में हजरत जहानियां जहागत रहमत अली चिश्ती निजामी की मजार पर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने चादर पोशी की । इस दौरान देश व प्रदेश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर जिले व तहसील के आलाधिकारी जहां सुबह से ही शहीद गांव में जमा गए थे वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। नियत समय सवा दो बजे से दो घंटे लेट पहुंचे मुख्यमंत्री श्री माझी को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लेकिन मुख्यमंत्री श्री माझी का काफिला सीधे हजरत जहानियां जहागत रहमत अली चिश्ती निजामी के घर पहुंचा जहां उनके घरवालों से मिलने के बाद लगभग एक किमी दूर उनके मजार पर पहुंचे। हजरत के मजार पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किये। तत्पश्चात चादर पोशी कर दुआखानी किये। बगल में हजरत के वालिद हजरत रोशन जमीर चिश्ती निजामु के मजार पर चादर पोशी किए और अंत में उनके दादा हजरत बंदा बारी शाह चिश्ती निजामी के मजार पर चादरपोशी तथा दुआ खानी करने के पश्चात काफिले के साथ वापस हो लिए। इस अवसर पर बिहार अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन मुहम्मद नौशाद अहमद, सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राजन खां, अजीजुर्रहमान, जियाउर रहमान, वलरउर्रहमान आदि के साथ एडिशनल एसपी जियालाल यादव, उपजिलाधिकारी जितेंद्र मोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी श्यामदेव तथा सर्किल के सभी थानाध्यक्षरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें