फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के कई हिस्सों में दो दिन से बत्ती गुल

Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शुक्रवार की रात में गई बिजली रविवार की देर रात तक नहीं आ सकी। सदर तहसील परिसर के बाहर लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात जल गया था। जो रविवार की देर रात तक नहीं बन पाया था। जिससे सदर कचहरी, पुलिस अधीक्षक आवास सहित नगर के कई वार्डों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लोगों का आरोप है कि जला हुआ ट्रांसफार्मर काफी कमजोर था। जो लगने के कुछ दिन बाद ही जल गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सदर तहसील परिसर के बाहर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से नगर के वार्ड नंबर 14 लोहिया नगर, वार्ड नंबर 12 राजीव नगर, वार्ड नंबर 15 गांधीनगर और वार्ड नंबर 11 संजय नगर के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति होती है। उक्त ट्रांसफार्मर से ही सदर कचहरी परिसर, पुलिस अधीक्षक आवास, सदर ब्लाक, सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डीपीओ कार्यालय, करीब चार बैंक शाखाओं सहित अन्य विभागों को भी बिजली मिलती है। स्थिति यह है कि वार्डों में जहां लोग बिजली और पानी के लिए परेशान हैं। वहीं बिजली नहीं होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। नागरिकों की शिकायत पर बिजली विभाग ने तत्काल जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर वहां नया ट्रांसफार्मर रख दिया गया है, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उधर एक्सईएन एके सिंह के अनुसार सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
इनसेट------
ट्रांसफार्मर संग जल गई थीं चार गुमटियां
चंदौली। सदर तहसील के बाहर लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर कुछ हफ्तों पहले तेज धमाके के साथ जल गया था। इस कारण आसपास रखी गई चार गुमटियां आग की चपेट में आकर जल गई थी। इसके चलते काफी नुकसान हुआ था। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने हो हल्ला भी किया था। इसके बाद हरकत में आए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जर्जर तारों को वहां से हटा दिया, लेकिन ट्रांसफार्मर सही नहीं लगने के कारण वह पुन: जल गया।
विज्ञापन

इनसेट------
नगर में ओवरलोड की शिकायत नहीं
चंदौली। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह में नगर में आपूर्ति होने वाले बिजली की जांच कराई जाती है। फिलहाल नगर में किसी भी ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड की शिकायत नहीं है। पर लोगों का कहना है कि यदि ओवरलोड की समस्या नहीं है तो ट्रांसफार्मर कैसे जल जा रहे हैं। कहीं न कहीं विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें