फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीमाबाद एक्सप्रेस पर बदमाशों का धावा

Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। अहमदाबाद से पटना जा रही अहमदाबाद-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस के कई यात्री बदमाशों की छिनैती व लूट का शिकार हुए। पहली घटना में चार की संख्या में बदमाश जहां रतलाम के पास कई यात्रियों के सामान रुपये आदि छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। वहीं इसी ट्रेन में इलाहाबाद व मिर्जापुर के बीच करीब बीस बदमाशों ने दर्जन भर से अधिक यात्रियों से मारपीट की और उनके सामान छीन लिए। पीड़ित यात्रियों ने घटना की रिपोर्ट मुगलसराय जीआरपी में बुधवार की सुबह दर्ज कराई। जीआरपी ने यात्रियों की रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित थानों को भेज दी है।
विज्ञापन

अजीमाबाद एक्सप्रेस में पहली घटना सोमवार की देर रात करीब दो बजे रतलाम स्टेशन से ट्रेन के चलने के बाद हुई। घटना के बारे में इस गाड़ी में कोच नंबर एस सात की पीड़िता यात्री अन्नू व कोच एस आठ तथा एस छह कोच की ममता कुमारी ने बताया कि रतलाम से चलते ही चार की संख्या में बदमाश डिब्बों में घुस गए और कई लोगों का सामान छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए।
इसी ट्रेन में दूसरी घटना मंगलवार की रात करीब एक बजे इलाहाबाद और मिर्जापुर स्टेशन के बीच हुई। पीड़ित यात्री अनील कुमार, आशुतोष पटेल और नेहा पटेल, संदीप कुमार सहित एक दर्जन से अधिक यात्रियों ने बताया कि इलाहाबाद और मिर्जापुर के बीच ट्रेन किसी निर्जन स्थान पर रुकी थी। तभी ट्रेन में करीब बीस की संख्या में बदमाश सवार हो गए। जैसे ही ट्रेन चलने को हुई उन लोगों ने दरवाजा बंद कर यात्रियों को मारा पीटा और सामान रुपये आदि छीन लिए। अर्पणा कुमारी और अहमदाबाद से पटना जा रही कल्याणी देवी ने बताया कि कुछ बदमाशों ने चलती ट्रेन से उनके बैगों को खींचने की कोशिश की। इसके बाद सामान समेटकर चलती ट्रेेन से कूदकर भाग गए। यह ट्रेन जब बुधवार की सुबह पांच बजकर दो मिनट पर मुगलसराय पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी तथा आरपीएफ यात्रियों को जीआरपी कोतवाली ले गई और रिपोर्ट दर्ज कराई। तब जाकर यात्री शांत हुए और ट्रेन पांच बजकर 46 मिनट पर रवाना हुई। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव ने कहा कि चार यात्रियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर संबधित थानाें को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें