फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ सीटों का आंकड़ा पार करेगी भाजपा: पंकज

Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पुत्र और प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय पर आयोजित चुनावी सभा में कहा कि लोक सभा चुनाव में पार्टी तीन सौ सीटों का आंकड़ा भी पार कर लेगी। देश ही नहीं पूरा विश्व मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।
विज्ञापन

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है जनता महंगाई से त्रस्त है। देश की सीमा असुरक्षित है। भाजपा की सरकार बनी तो कोई भी देश हमारे सैनिकों पर आक्रमण करने के बारे में नहीं सोचेगा। भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जनता भाजपा को तीन सौ से अधिक सीटें जिताने को बेताब है। तय हो गया है कि देश में मोदी की सरकार बनेगी। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश को एक स्थिर और मजबूत सरकार देने में सक्षम है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह और राणा प्रताप सिंह ने भी भाजपा की नीतियों का बखान करते हुए युवाओं से भाजपा को वोट देने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, प्रमोद तिवारी, शिवशंकर पटेल, आलोक सिंह, गोपाल सिंह, साधना सिंह, दर्शना सिंह, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें