फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सत्ता में आई तो देश में होगा दंगा : लालू

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
भभुआ। लोकसभा चुनाव के बाद यदि भाजपा सत्ता में आती है तो देश में दंगा और सांप्रदायिकता का बोलबाला होगा। यह बात शनिवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कैमूर जिला के चांद प्रखंड मुख्यालय पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए पैसा दिया जा रहा है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद भारत अमेरिका का गुलाम बनकर रह जाएगा। उन्होंने भाजपा-जदयू पर आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने दलित समाज को कई टुकड़ों में बांटकर सामाजिक सौहार्द पर आघात किया है। लोकसभा चुनाव में दलित वर्ग इन दोनों दलों को धूल चटा देगा। राजद में टिकट बंटवारे को लेकर लालू ने कहा कि पार्टी एक बार जो निर्णय ले लेती है, उसे पूर्ण करती है। पाटलीपुत्र से मीसा भारती ही चुनाव लड़ेेगी। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की और संचालन राजद जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी ने किया। इस मौके पर राजद प्रत्याशी चैनपुर, वीरेंद्र सिंह, सलालुद्दीन अंसारी, पुष्प कुमार सिंह, भोलानाथ सिंह यादव, बिरजू पटेल और तेजस्वी यादव सहित राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें