फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिकों का पार्कों रेस्तराओं पर धावा

Sat, 15 Feb 2014 05:43 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। वेलेंटाइन डे के विरोध में नगर के शिव सैनिकों ने पप्पू सोनकर एवं अजय साहनी के नेतृत्व में नगर के सुभाष पार्क से जुलूस निकाला। इसके पश्चात जुलूस में शामिल लोग नगर के विभिन्न पार्कों एवं रेस्तराओं में बैठे युगलों को भगा दिया। इसके बाद सभा का आयोजन कर जिला प्रमुख डा. राजाराम तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ता युवाओं का झुकाव भारतीय संस्कृति को नष्ट कर रहा है। इसे शिव सैनिक हर हाल में बचाकर रहेंगे।
विज्ञापन

डा. राजाराम तिवारी ने कहा कि हमारे युवा प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को दरकिनार कर अंग्रेजियत को तरजीह दे रहे हैं। ऐसे युवाओं को संभल जाना चाहिए। देश की पहचान उसकी संस्कृति और सभ्यता से होती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वेलेंटाइन डे मनाने से बेहतर है कि वे अपने परिवार तथा राष्ट्र निर्माण पर ध्यान दें। कहा कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्राचीन काल से विश्व में अपना एक विशेष महत्व रहा है। यह किसी विडंबना से कम नहीं है कि वर्तमान समय में जहां दुनियां भारतीय सभ्यता और संस्कृति की कायल हो रही है, वहीं पर यहां के लोग पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते हुए वेलेंटाइन डे मना रहे हैं। इस मौके पर विनोद दुबे, सुनील तिवारी, अजय बिंद, विजय साहनी, संजय साहनी, अरविंद शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें