फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की दो दर्जन छात्राएं बीमार

Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। क्षेत्र के रामगढ़ बैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार की शाम सात बजे दो दर्जन छात्राओं की हालत खराब हो गई। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां में भर्ती कराया गया। जिसमें पंद्र्रह छात्राओं की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्रभारी एस प्रताप ने बताया कि पंद्रह अगस्त को ध्यान में रखकर छात्राओं से खेलकूद, व्यायाम आदि कराया जा रहा था। नई खेलकूद शिक्षिका ने छात्राओं से कुछ ज्यादा अभ्यास करा दिया। जिससे बच्चियों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चियों की हालत अब सामान्य है। बीमार छात्राओं में ईशा, शिवानी, अर्पणा, प्रिया जायसवाल, शुभांगी, आकृति, प्रज्ञा सिंह, वर्तिका, पूजा, निशा शुक्ला, आकांक्षा सहित दो दर्जन छात्राएं शामिल हैं। चिकित्सा प्रभारी एसबी यादव स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित नहीं होेेने पर सहायक चिकित्सक डा. शिवप्रकाश सिंह ने बीमार छात्राओं का इलाज किया। डाक्टर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्राओं को वायरल इन्फेक्शन, फीवर है। जबकि दो छात्राओं मेें अपेंडिक्स रोग पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें