फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

979 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Sat, 28 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए धानापुर और चहनियां ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई।
विज्ञापन


पहले दिन दोनों ब्लाकों में प्रधान पद के लिए कुल 979 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके लिए न्याय पंचायत वार टेबल लगाए गए थे। यहां जुलूस की शक्ल में पहुंचे प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


धानापुर विकास खंड में सुबह आठ बजे से गहमागहमी के बीच 84 ग्राम सभाओं के प्रधान और 1062 सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के लिए न्याय पंचायत वार 13 काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन


 यहां  शाम चार बजे तक प्रधान पद के लिए कुल 465 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें आरक्षित सीटों के लिए 320 और अनारक्षित सीटों पर 145 ने नामांकन किया।

इसी तरह यहां 1062 सदस्य पदों के लिए 552 ने नामांकन किया।  ब्लाक परिसर में प्रत्याशियों संग सिर्फ  प्रस्तावक को ही जाने की अनुमति थी। बाकी समर्थकों को नामांकन स्थल से दूर ही  रखा गया।

भीड को नियंत्रित करने मे पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पडी। खंड विकास अधिकारी सुशील  कुमार मिश्र ने बताया कि प्रशासन एवं विभागीय कर्मचारियो के सहयोग से प्रथम  दिन का नामांकन सुचारु रूप से हुआ।
विज्ञापन



चहनियां संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में 91 ग्राम सभा के प्रधान पद और 1125 सदस्य पद के लिए सुबह आठ बजे से नामांकन शुरू हुआ।

पहले दिन प्रधान पद के लिए 514 प्रत्याशियों जबकि सदस्य पद के लिए 491 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के लिए न्याय पंचायत वार कुल 12 काउंटर बनाए गए थे। आरओ योगेन्द्र पाठक और बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि शनिवार को भी नामांकन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें