फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों और स्टालों पर गंदगी पर 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने विभिन्न ट्रेनों के पेंट्रीकार और स्टेशन पर स्टालों की जांच पड़ताल की। इस दौरान गंदगी मिलने, रेट बोर्ड न टंगे होने पर तेरह हजार रुपये जुर्माना वसूला।वहीं मुंबई गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में 27 पेटी पानी बरामद की। इस दौरान एक फल का खोमचा भी बरामद कर कार्रवाई में जुटे हैं।
शाम को स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक नरेन्द्र कुमार, सीएसजी अशोक अनिल के साथ स्टेशन पर जांच पड़ताल शुुरू की। सबसे पहले भागलपुर सूरत एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की। यहां गंदगी मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या आठ पर डाउन लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की तो उसमें 27 पेटी गैर ब्रांडेड पानी मिला। इस पर इस पानी को ट्रेन से उतार कर जब्त कर लिया। वहीं रेट बोर्ड न होने और गंदगी मिलने पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। प्लेटफार्म संख्या आठ पर विभिन्न स्टालों की जांच की। इस दौरान स्टाल पर रेट बोर्ड न होने पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जांच के दौरान एक खोमचा भी बरामद किया। जांच अभियान से वेंडरों में खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और आश्रितों को मंडल रेल कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में सोमवार को समापक भुगतान किया गया। 42 सेवानिवृत्त कर्मियों को नौ करोड़ 79 लाख, 51 हजार 524 रुपये का भुगतान किया गया।
समारोह की शुरूआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकरी अजीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत आार समापक भुगतान का विस्तुत विवरण प्रस्ततुत कर किया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन कीकामना करते हुए कहा कि रेल प्रशासन भविष्य में भी उनकी सेवा के लिए तत्पररहेगा, साथ ही उन्होंने कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग द्वारा समय से समापकभुगतान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ् रहने के टिप्स दिए। इस अवसरपर एडीआरएम एसकेवर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके दुबे, मुख्य सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल में रेलवे दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करने वाले 15 कर्मचारियों को सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में संरक्षा पुरस्कार दिया गया। डीआरएम पंकज सक्सेना ने कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देते हुए भविष्य में इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीआरएम पंकज सक्सेना के हाथों पुरस्कार पाकर डेहरी आनसोन के स्टेशन मास्टर आनंद कुमार आर्य,नवीनगर के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार, डेहरी के अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह, औरंगाबाद के टिंकू कुमार, अजय प्रसाद, मानपुर के स्टेशन मास्टर आनंद शेखर, उपेश कुमार, पीडीडीयू के महेन्द्र प्रताप, राम भवन प्रसाद, कैरेज एंड वैगन के संजय कुमार रावत, सुरेन्द्र शर्मा, लोको पायलट छोटेलाल सिंह, मुकेश कुमार, सहायक लोको पायलट नागेन्द्र कुमार सिंह खुशी से झूम उठे। संचालन वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें