चहनिया। होली के मद्देनजर बलुआ थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों व गणमान्य लोगों से थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की। कहा कि डीजे बजाने, नशा का सेवन कर उत्पात मचाने या अराजकता पूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान संतोष यादव, डा. दीपक चौधरी, अशोक मिश्रा, भज्जू सिंह चौहान, कन्हैया यादव, लल्लन सिंह, बब्लू सिंह, आनंद तिवारी, बजरंगी यादव, इंद्रलाल चौहान मौजूद रहे। ब्यूरो