फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी महोत्सव में हुए कई कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के कांधरपुर, भदाहूं स्थित रामजानकी मंदिर के पास बुधवार को रामजानकी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन स्थल तक आने-जाने के लिए रास्ता बनवाने, अन्य समस्याओं को दूर करने, तालाब का सुंदरीकरण करने और सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी बनवाने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि ने सबका साथ सबका विकास के रूप में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तमाम गांव से आये श्रद्धालुओं ने रामजानकी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के पास लगे मेले का लुत्फ भी उठाया। इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान सदस्य-सलाहकार रसायन व उर्वरक देवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह, कमलेश सिंह यादव, संतोष सिंह, अंजनी सिंह, दीपक, एसपी चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें