फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कब्जाधारी पर मुकदमा दर्ज कराने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा/चंदौली। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर सख्त रुख दिखाया। ग्रामीणों की फरियाद पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सकलडीहा और सदर कोतवाली में कुल 16 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें सात का मौके पर निस्तारिण किया गया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय राजस्व कर्मचारियों के साथ कोतवाली में समाधान दिवस पर समस्याओं का निस्तारण में जुटे थे। अचानक डीएम व एसपी वहां पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही फरियादियों की भीड़ जुट गई। खडे़हरा गांव की सरिता सिंह ने बताया कि गांव के एक मनबढ़ ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसपर डीएम ने उन्हें कब्जाधारी के खिलाफ फर्जी स्टांप लगाने व परेशान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने को कहा। डीएम ने समाधान दिवस में पड़े छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर पुलिस और राजस्व टीम को भेजकर निस्तारण कराया। साथ ही लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को हिदायत दी कि मामलों के निस्तारण में हीला हवाली करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल संतोष राय, लेखपाल रंजना सिंह, प्रियंका सिंह, पूजा, संजय मौर्य व अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे। वहीं, सदर कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ फरियादियों ने प्रार्थनापत्र दिए। एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। शेष राजस्व के होने के कारण तहसील प्रशासन का भेज दिए गए। इसमें सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाली प्रभारी एके ओझा, घनश्याममणि, रामदुलार मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें