फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही एड्स से होगा बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विश्व एड्स दिवस पर शनिवार को पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एड्स (एक्वायर्ड इम्युनिटी डिफेसिएंसी सिंड्रोम) के बारे में लोगों को बताया गया। बताया गया कि जागरूकता ही इस रोग से बचाव है। विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया तो कई जगहों पर गोष्ठियों के माध्यम से इस बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं को बीमारी से बचाव के बारे जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें जागरूक किया गया। वहीं अन्य आम लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रिंसिपल मेजर अमरेंद्र कुमार ने कहा कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है। विश्व में ढाई करोड़ लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। अफ्रीका में सर्वाधिक एड्स रोगी हैं जबकि भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में 1.25 लाख मरीज हैं। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, शिवनारायण, जावेद आलम, एके उपाध्याय, रतनलाल, रमेश यादव, विपिन तिवारी, मान सिंह, डिगर सिंह उपस्थित रहे। मीडियाकॉम एकेडमी के रविनगर स्थित मुख्यालय पर विश्व एड्स दिवस एवं कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्था के शैक्षिक निदेशक सत्यप्रकाश तिवारी, श्वेती सिंह, मनीषा, प्रिया, रिंकी, संजना, पूजा, विनीता, तारा, आरती, प्रीति, साक्षी, सरिता, उजाला, गणेश, सानिध्य, आकाश दीप, चंदन, अश्वनी, प्रिंस, विकास, शुभम रहे। इसी तरह श्रमिक भारती एवं एचडीएफसी बैंक की ओर से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोखर में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र जन-जन ने यह ठाना है, एड्स को दूर भगाना है के नारे लगा रहे थे। इस दौरान छात्रों ने एड्स का प्रतीक चिह्न बनाया। इस मौके पर श्रीकेश त्रिपाठी, अमन तिवारी, वंदना, राकेश कुमार, मनीष सिंह, रूना सिंह, शिवानंद गौतम उपस्थित रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार सोशल वेलफेयर इंस्टीट्यूट की ओर से सेमरा गांव से भी जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला क्षय रोड अधिकारी डीएन मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कटेसर, भोजपुर, रतनपुर, जलीलपुर होते हुए पड़ाव चौराहे पर पहुंच कर समाप्त हुआ। रैली में रमेशचंद्र, महेश कुमार, बृजेश यादव, संजय, गीता, ज्योति, पप्पू गोड़, कन्हैया पटेल, विशाल सिंह रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार सामाजिक संस्थान ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मनकपड़ा गांव में सचिव जगमोहन सिंह ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मंगलेश कुमार, संदीप मौर्य, कमलेश कुमार, सुजीत, सत्यम, शिवम, मनोज कुमार रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार रेलवे प्रोजेक्ट कैंपस में जिला क्षय रोग अधिकारी की मौजूदगी में आयोजित शिविर में दो सौ लोगों की काउंसिलिंग की गई। 25 लोगों की एचआईवी जांच की गई और आठ टीवी के संदिग्ध मरीजों के बलगम की जांच की जांच की गई। शिविर में रविन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें