फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियामताबाद में शीघ्र बनेगा राजकीय इंटर कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। विकासखंड के स्थानीय गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (नवीन) के समीप शीघ्र ही राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण आरंभ किया जाएगा। इसके लिए एडीएम बच्चालाल के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव में जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि नियमताबाद स्थित पीएचसी के बगल में ग्राम समाज की आराजी संख्या 1901 की जमीन खाली पड़ी है। इस पर शासन के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज बनाया जाएगा। इससे पूर्व उक्त जमीन का ट्रामा सेंटर की स्थापना के लिए निरीक्षण किया गया था लेकिन ट्रामा सेंटर की स्थापना अन्यत्र होने की स्थिति में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया गया है। बीते दिनों विधायक साधना सिंह ने प्रदेश सरकार से इसकी मांग की थी। उनकी मांग पर मुहर लगाते हुए शासन ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। कहा कि कालेज बन जाने से नियमताबाद व आसपास के गांवों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम के साथ मुगलसराय तहसीलदार लालता प्रसाद व क्षेत्रीय लेखपाल अभय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें