फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड ज्योति सद्भावाना यात्रा में जमकर थिरके साईं भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा ब्लाक क्षेत्र के कुंडलिया गांव स्थित मौनी बाबा के जन्मस्थली से रविवार को अखंड ज्योति सद्भावना यात्रा निकली। यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बुलंदशहर स्थित सुरतापुर खेड़ा के लिए रवाना हुई। इसमें शामिल भक्त अबीर गुलाल के साथ नाचते गाते रहे। नगर में प्रवेश करने के बाद भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

मुख्यालय के समीप सकलडीहा विकास खंड के कुंडलिया गांव स्थित साईं मंदिर से हर वर्ष मौनी बाबा की अखंड ज्योतिसद्भावना यात्रा निकाली जाती है। इसमें बाबा पालकी भक्त स्वयं कंधों पर उठाते हैं। इसके अलावा साईं बाबा के रथ को खींचते भी हैं। यात्रा में शामिल भक्त मौनी बाबा के बने गानों की धुन पर जमकर थिरकते हैं। यात्रा जैसे ही नगर में रविवार को पहुंची आसपास के भक्त बाबा की यात्रा के दर्शन कर अपने को धन्य हो गए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई वैसे-वैस भक्त में शामिल होते हो गए। हर कोई बाबा के रथ को खींचने के लिए उत्साहित रहा। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, पंकज मिश्रा, अनिल सिंह, राघव सिंह, संजय चतुर्वेदी, गायत्री, पंकज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें