चहनिया। पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से जल निगम के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। विभाग द्वारा शीघ्र वेतन का भुगतान न किए जाने पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
मजदूर यूनियन के कर्मचारियों का कहना है तीन माह वेतन न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। वेतन न मिलने की जानकारी कई विभागीय अधिकरियों को दी गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी हरवंश पांडेय, रामबृक्ष यादव, जनेश्वर शर्मा, रघुनाथ प्रसाद, श्रीप्रकाश सिंह, विपिन सिंह, रामाश्रय सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ब्यूरो