कंदवा। क्षेत्र के असना, कम्हरिया और बरहनी न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 172 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा।
असना व कम्हरिया विद्यालयों के कक्षा तीन, चार और आठ और बरहनी न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा तीन, चार और सात के बच्चों के ज्ञान आंकलन के लिए दक्षता परीक्षा हुई। इसमें असना न्याय पंचायत पर 10 प्राथमिक व छह, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 52, कम्हरिया न्याय पंचायत के 11 प्राथमिक व चार पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 70 और बरहनी न्याय पंचायत के 11 प्राथमिक व तीन पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जितेंद्र प्रजापति, रमाशंकर शर्मा, अरुण शुक्ला, सतेंद्र सिंह, जयगोविंद सिंह, अमित सिंह, अनिल कुमार, विजय शंकर तिवारी, मुकेश रावत मौजूद रहे। (ब्यूरो)