फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वनरक्षक के नहीं मिलने पर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़। एक सितंबर से गायब वनरक्षक दूधनाथ यादव का पता लगाने में विफल स्थानीय पुलिस को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 27 सितंबर गुरुवार तक का समय दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अपहृत वनकर्मी का पता नहीं लगा तो जयमोहनी रेंज कार्यालय पर 28 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं वनरक्षक की पत्नी निशा यादव ने पति का पता न चलने पर आत्मदाह की धमकी दी है।
इन बातों की जानकारी होने पर वन क्षेत्राधिकारी कुंजमोहन वर्मा ने उप जिलाधिकारी व सीओ नक्सल को रेंज कार्यालय पर सुरक्षा बल तैनात करने के लिए पत्र लिखा है। वनरक्षक के पत्नी की गुहार पर फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह धरने का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी महासंघ, सहायक वन कर्मचारी संघ, वनरक्षक कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी समर्थन देने की बात कही है। फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा है कि धरना प्रदर्शन को लेकर 27 सितंबर को जयमोहनी रेंज परिसर में सभी संघों की बैठक की जाएगी। सायं काल तक सार्थक परिणाम नहीं आया तो धरना प्रदर्शन आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य वन्य संरक्षक ने मांगी है जानकारी
काशी वन्य जीव प्रभाग राम नगर के जयमोहनी रेंज में कार्यरत लापता वनरक्षक दूधनाथ यादव के प्रकरण में प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी क्षेत्र कानपुर, एसके अवस्थी ने प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर मनोज खरे से वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की और अतिक्रमणकारियों की संलिप्तता प्रकाश में आने पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों के बढ़ते दबाव पर बुधवार की शाम नौगढ़ इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जंगलों में गश्त की और जयमोहनी पोस्ता, गहिला बाबा और धौठवा गांव के लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें