चंदौली। भाजपा में दलितों का सम्मान नहीं है। यह पार्टी सिर्फ पूजीपतियों और सामंतवादी विचार धारा के लोगों की है। उक्त बातें भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सपा कार्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौराना डा. रामअधार जोसफ ने कही।
उपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए बताया कि उन्हे वर्ष 2004 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवा समाज सेवी का पुरस्कार से सम्मानित किया था। उस समय राजनीति में काफी सक्रिय था। हालांकि उस दौर में वह दूसरे दल का सिपाही थ। इसके बाद भी सपा ने सम्मान किया था। अब सपा का कार्यकर्ता बनकर पार्टी हित में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करुंगा। कहा कि भाजपा सिर्फ लेना जानती है। सम्मान देना नहीं जानती है। इससे आने वाले दिनों में अधिकाधिक संख्या में लोग भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल होंगे। वार्ता के दौरान विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, जमील अहमद मौजूद रहे।