पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर नौ मुगलचक में पीडीडीयू नगर- चकिया रोड से दलित बस्ती जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव से नाराज वार्ड के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
वार्डवासियों का कहना था कि हल्की बरसात के बाद भी सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि चकिया रोड से दलित बस्ती को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव है। पालिका परिषद के चेयरमैन से शिकायत के बाद भी सड़क निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। काफी हो हल्ला मचाने के बाद किसी प्रकार मुख्य मार्ग का निर्माण पिछले वर्षों कराया गया लेकिन मानक के अनुरूप निर्माण न कराने से अभी भी सड़क पर जलजमाव है। इससे वार्ड वासियों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी सड़क पर उतर कर धरना- प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रुप से डॉ. एके सिंह, विनोद शर्मा, चंदन चौधरी, कुंदन, रमाकांत, सुशील कुमार, वीरू, जीतू, अजय, गुलाबी देवी, तारा मिश्रा, अमन सिंह शामिल रहे।