फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता साक्षरता के लिए लगेगी पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। चुनावी साक्षरता बढ़ाने और मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमें शिक्षा विभाग, निर्वाचन और समाजसेवी संगठनों के लोग शामिल हुए। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम सदर विकास सिंह ने निर्वाचन आयोग के नियम और निर्देशों से सभी को अवगत कराया तथा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विकास सिंह ने कहा कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता बढ़ाने के लिए स्कूल, कालेजों एवं तकनीकी संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन करना आवश्यक है। जिससे युवाओं में भी मतदान के प्रति जागरूकता आएगी। कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देश पर समाजसेवी संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। साथ ही इस अभियान में नए वोटरों को शामिल करने की योजना है। कहा कि स्कूलों में चुनावी पाठशाला का आयोजन करके छात्रों को मतदान की महत्ता बताई जाएगी। इसमें बीएलओ को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। बताया कि जिला मास्टर ट्रेनर के रुप में एसडीएम नौगढ़ रामसजीवन मौर्य, बीईओ चहनिया धर्मेंद्र मौर्य, जिला बचत अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी रामजतन, नौगढ़ एसडीएम रामसजीवन मौर्य, डा. नीलम, रविंद्र प्रताप, मोरध्वज सिंह, परशुराम सिंह, डा. सविता पाढ़ी, राकेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें