फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख बासमती कोल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दुर्गा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़। पूर्व प्रमुख बासमती कोल के त्रयोदशाह में श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को पांच हजार से अधिक लोग मझगांवा गांव में पहुंचे। वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गोष्ठी में पूर्व प्रमुख के विचारों पर चर्चा की गई।
दस मई की रात पूर्व प्रमुख बासमती कोल के उनके आवास पर साथी कांशीराम से विवाद हो गया और इसमें बासमती कोल की मौत हो गई थी। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की दत्तक पुत्री बासमती कोल की हत्या के बाद पूरे जिले में खलबली मच गई थी। सपा नेताओं ने बासमती कोल का अंतिम संस्कार किया था। सोमवार को त्रयोदशाह में मुलायम सिंह ने भी आने की हामी भरी थी। हालांकि वे नहीं आए। उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव गांव में पहुंचे और बासमती को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हुई गोष्ठी में अन्य नेताओं ने कहा कि बासमती कोल ने इस जंगली क्षेत्र में शांति कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्रद्धांजलि देने वालों में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, पूर्व सांसद सोनभद्र पकौड़ी कोल, पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र कुमार, नौगढ़ ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि सुजीत सिंह सहित पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए। लोगों का स्वागत सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच कराने की मांग
नौगढ। सोनभद्र के पूर्व सांसद पकौड़ी कोल को अपने बीच पाकर नौगढ़ की पूर्व प्रमुख बासमती कोल की दोनों बहन श्रीमति और पार्वती कोल खूब रोईं। इस दौरान उन्होंने बासमती की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कहा कि बासमती के साथ रहने वाला काशीनाथ ने हत्या नहीं की है। आरोप लगाया कि पुलिस ने हम लोगों से सादे पन्ने पर दस्तखत करा लिया और काशीनाथ को हत्या का आरोपी बना दिया है। दोनों बहनों ने कहा कि पूर्व प्रमुख की हत्या एक बड़ी साजिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें