फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों हितों की अनदेखी नहीं होंगी: साधना सिंह

विज्ञापन
सम्मानित किया
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर कई योजनाओं की घोषणा कर चुकी है। इन योजनाओं का लाभ हर व्यापारी वर्ग को दिलाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल पूरी तरह समर्पित है। रविवार की देर शाम सिकंदरपुर स्थित एक लान में उद्योग व्यापार मंडल की ओर आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह मेें मुगलसराय की विधायक साधना सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि व्यापारियों के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए अनदेखी नहीं की जाएगी। विशिष्ट अतिथि एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैयार है। उन्होंने व्यापारियो की मांग पर सिकंदरपुर में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोलने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व दिव्यांग व्यापारी तेजू प्रजापति, मनोज पासवान, समीउल्लाह, संतोष सोनकर और पंकज मद्धेशिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संतोष जायसवाल, चेयरमैन अशोक बागी, शंकर गुप्ता और शीतला केशरी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीओ कुंवर प्रभात सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, विमलेश विश्वकर्मा, मनोज, शशिकांत, अमरनाथ, प्रमोद जायसवाल, मौजूद थे। अध्यक्षता जोखन प्रसाद चौरसिया ने की। संचालन राजेश विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें