फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के लिए मुआवजा सत्यापन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र के बुढ़वल, सोनहुल तथा शाहपुर हाता गांव में स्थापित होने वाले सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर के निर्माण के लिए भूमि, भवन, तालाब, कुआं, बोरिंग एवं पेड़ों का मुआवजा निर्धारित करने के लिए सत्यापन का कार्य आरंभ हो गया है। पीडब्ल्यूडी, लघु सिंचाई विभाग तथा वन विभाग की टीमें गुरुवार तथा शुक्रवार को भूमि देने वाले किसानों की जमीन का मुआवजा तय करने के लिए सत्यापन कार्य में जुटी रही।
विज्ञापन

ग्रुप सेंटर के लिए लगभग 62 हेक्टेयर जमीन अधिगृहित की जानी है। जमीन देने वाले किसानों के खेत में बने कच्चे-पक्के मकानों के मुआवजे के निर्धारण के लिए लोक निर्माण विभाग, कुएं, पोखरे और बोरिंग के मुआवजे के निर्धारण के लिए लघु सिंचाई विभाग तथा अधिगृहित की जाने वाली जमीन पर लगे पेड़ों के मुआवजे के लिए सत्यापन वन विभाग कर रहा है। सत्यापन के बाद मुआवजा निर्धारण की रिर्पोट तीनों विभाग संयुक्त रुप से सीआरपीएफ के मुख्यालय, जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे। इस दौरान सत्यापन टीम में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुचित कुमार पटेल, ओमप्रकाश यादव, लघु सिंचाई विभाग के जेई दयाल शंकर, राकेश मौर्या, लेखपाल मधु और चकिया रेंज के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें