फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी नक्सा के बाद अब मिलेगा आन लाइन हिस्सा खतौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनलाइन भूमि अंश निर्धारण का उद्घाटन
विज्ञापन

चंदौली। भूमि के आनलाइन अंश निर्धारण की व्यवस्था का जिलाधिकरी ने शनिवार को फीता काट कर उद्घाटन किया। यह व्यवस्था लागू होने के बाद कोई अपनी भूमि के अंश के बारे में आन लाइन जानकारी प्राप्त कर सकता है। आनलाइन की यह व्यवस्था चंदौली सहित 16 जिलों में लागू की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस व्यवस्था से परिवार में भूमि से संबंधित विवाद कम होगी। उन्होेंने कहा कि परिवार के सदस्य भूमि के अपने अंश के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी बेवासाइट डब्लूडब्लूडाटएनआईसीडाटकाम पर जाकर प्रदेश, जिला, तहसील, ग्राम व गाटा संख्या डालकर भूमि के अपने अंश के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान एडीएम राजस्व बच्चालाल, तहसीलदार सदर गुलाव चंद्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें