फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान की मांग को लेकर निवेशकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। एक कंपनी में पैसा निवेश कर लाखों रुपये गंवाने वाले निवेशकों और अभिकर्ताओं ने आल इन्वेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के बैनर तले बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी निवेशकों का धन लौटाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि जिले के एक लाख लोगों के लगभग पंद्रह करोड़ रुपये इसमें फंसे हैं। अंत में जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक विभागीय कर्मचारी को सौंप उचित कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन

निवेशकों ने कहा कि देश की एक बहुचर्चित कंपनी में पांच करोड़ से अधिक लोगों ने अपना निवेश किया था। जनपद से भी लगभग एक लाख लोगों ने पंद्रह करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने अपने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की और भाग गई। निवेशक अपने पैसे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। न्यायालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोढ़ा कमेटी के गठन का आदेश दिया था। लेकिन कमेटी ने पैसा लौटाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। कहा कि कंपनी से जुड़े कई अभिकर्ता निवेशकों के दबाव के कारण आत्महत्या तक कर चुके हैं। कहा कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्री ने भी अगस्त 2016 को आश्वासन दिया था कि दो माह के भीतर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। लेकिन आज तक इस मामले में कोई पहल नहीं की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही धन का भुगतान नहीं कराया गया तो निवेशक और अभिकर्ता उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर दुर्गाप्रसाद तिवारी, रामकवल, गोपाल, धर्मराज, अलाउद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें