कंदवा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नहरों में टेल तक पानी की मांग को लेकर असना में चल रहा धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को दोपहर में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और टेल तक पानी पहुंचाने का अधिकारियों से कहा गया है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि शनिवार की दोपहर तक टेल तक पानी नहीं मिलता है तो मैं खुद धरना पर बैठूंगा।
सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर है । मैंने नरवन के नहरों में पानी के लिए चक्काबांध पम्प कैनाल से जोड़ने के लिए प्रस्ताव शासन को दिया है। इससे क्षेत्र के किसानों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी और किसानों को पानी के लिए फिर से आंदोलन नहीं करना पड़ेगा । अभी इसमें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि मैंने 5 दिन की शिफ्ट को 10 दिन करवाने का काम किया है। कहा कि जर्जर व्यवस्था के चलते पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है । विधायक ने कहा कि ये समस्या काफी पुरानी है टेल तक समय से पानी पहुंचे मैं इसके व्यवस्था में लगा हुआ हूं । मंडल अध्यक्ष संतविलास सिंह ने कहा कि पानी के अभाव में किसानों की फसल बर्बाद होने की कगार पर है । इस मौके पर भाकियू (भानु)मण्डल अध्यक्ष सन्त विलास सिंह , शेषनाथ यादव , धर्मेद्र प्रताप सिंह,रविन्द्र सिंह मुन्ना, कुंदन किशोर सिंह, रामप्रवेश बिंद ,अरविंद सिंह , अमित सिंह , विवेकानंद यादव , श्रीपति उपाध्याय ,सुदामा यादव आदि रहे। अध्यक्षता विजयशंकर उपाध्याय व संचालन दीनानाथ श्रीवास्तव ने किया।