फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया बलुआ पुल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। बलुआ स्थित गंगा नदी पर बने पक्का पुल का नामकरण बाबा कीनाराम सेतु करने का अभियान तेज होता नजर आ रहा है। शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायन सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेतु निगम के जेई और ठेकेदार से निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

चंदौली और वाराणसी जनपद को जोड़ने के लिए बलुआ स्थित गंगा नदी पर पक्का पुल का निर्माण किया गया है। 22 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किये जाने की संभावना जताई जा रही है। पुल का नाम बाबा कीनाराम रखने के लिए क्षेत्र के लोग अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं। शनिवार को पुल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रभुनारायन सिंह यादव ने जेई एसएन पांडेय और ठेकेदार गौरव गुप्ता से पुल की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुल के नामकरण के लिए भाजपा पर आरोप लगाया और बाबा कीनाराम सेतु के प्रति सहमति दी। इस दौरान सुभाष यादव, जयप्रकाश यादव, परवेज अहमद, रविन्द्र यादव, जयप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें