मुगलसराय। जौनपुर में हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर 44 किलोग्राम में प्रतिभाग करते हुए नगर कैलाशपुरी निवासी होमगार्ड के पुत्र राहुल पांडेय ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस तरह उसने मेरठ में होने वाले राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनीत हुआ है। राहुल की सफलता से क्षेत्र में प्रसन्न्ता हैं।
जौनपुर में 28 अगस्त को आयोजित मंडल स्तरीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नगर पालिका इंटर कालेज के छात्र राहुल पांडेय ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में जिले का प्रतिभाग करते हुए गाजीपुर के अभिषेक कुमार को 14-05 और 09-04 अंक से पराजित किया। इसके साथ ही वह मेरठ में चार से 06 सितंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनीत हुआ। इसके पूर्व राहुल ने सकलडीहा में 25 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियागिता में गोल्ड मेडल हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचा था। राहुल की इस सफलता से परिवार में पिता प्रभाकर पांडेय, माता माला पांडेय, दादी तपेसरा देवी, नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय, कोच शरद प्रताप राव, अध्यापक मयंक मोहन आदि ने खुशी व्यक्त की है।