चकिया। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले शहरी गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने के लिए रविवार को चकिया विद्युत उपकेंद्र परिसर में महा कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें बीपीएल धारकों को नि:शुल्क कनेक्शन दिये जाएंगे।
जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले शहरी परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन देने के साथ ही उनको 40 मीटर तक केबल, विद्युत मीटर तथा एक विद्युत बोर्ड नि:शुल्क दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कनेक्शन लेने वाले लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ एक पासपोर्ट साईज फोटो देना होगा।