फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 19 कर्मियों को 8.93 करोड़ का हुआ भुगतान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट ​स्थित समापक भुगतान समारोह में उप​स्थित सेवानिवृत्त रेलकर्मी - फोटो : mathura
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल से सेवानिवृत्त हुए 19 कर्मियों को 8.93 करोड़ रुपये का समापक भुगतान किया गया। इसके पूर्व मंडल के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेल सेवा में आपके आखिरी दिन 31 अगस्त को मंडल में 100 प्रतिशत मेल एक्सप्रेस समय पालन में आप सभी भागीदार हैं। एक उच्च बिंदु पर सेवानिवृत हो रहे हैं। टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। डिजिटल धोखाधड़ी जैसी चीजों से सजग रहना है। सतर्क रहना है और बताये गए उपाय का पालन करते हुए सुरक्षित रहना है। इसके पूर्व डीआरएम ने 19 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया ओर उन्हें विभिन्न मदों में 8,93 करोड़ 32 हजार 503 रुपये का समापक भुगतान किया। इससे पहले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद ने उपस्थित अधिकारियों तथा सेवानिवृत्त हो रहे रेलकर्मियों का स्वागत करते हुए समापक भुगतान का विवरण प्रस्तुत किया गया। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रेलवे शाखा के प्रबंधक प्रिंस कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देते हुए निवेश के उपाय बताए। उन्होंने डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने, बैंक खातों एवं डिजिटल सुविधाओं के सही उपयोग आदि से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। डॉ. ललित सांगा ने उपस्थित कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। कहा कि 60 की आयु के बाद स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें