फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 10.36 करोड़ से 892 स्कूलों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों का 10 करोड़ 36 लाख रुपये से विकास किया जाएगा। स्कूल के शैक्षिक, भौतिक परिवेश में बदलाव के लिए शासन ने अलग-अलग मदों में बजट आवंटित कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने उक्त धनराशि को छात्र संख्या एवं विद्यालय के खातों में भेजने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर आपरेशन कायाकल्प के तहत टाइलीकरण, बालक-बालिका शौचालय, चहारदीवारी निर्माण से लेकर अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के साथ विभागीय स्तर से भी सुविधा व संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। शासन की ओर से विभिन्न मद में कार्यों के लिए 10 करोड़ 36 लाख 99 हजार 317 रुपये जारी किया गया है। शासन की ओर से मिले बजट को विद्यालयों को आवंटित करने का प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें कंपोजिट ग्रांट, टीएलएम, रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण योजना, मातृत्व विकास प्रशिक्षण समेत अन्य मद शामिल हैं। इससे विद्यालय के शैक्षिक स्तर में सुधार से लेकर छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी, शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, पुराने भवन की जगह अतिरिक्त कक्षा कक्ष, बदहाल स्कूलों के जीर्णेाद्धार आदि शामिल है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आवंटित धनराशि को विद्यालयों के खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए संबंधित समन्वयकों को निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें