फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्टोर रूम में गंदगी देख डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। निर्वाचन कार्यालय में जाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की प्रगति जानी। स्टोर रूम में गंदगी देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने स्ट्रांग रूम, जिला निर्वाचन कार्यालय, स्टोर रूम, अभिलेखागार और संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह और राजस्व वीरेंद्र मौर्य के साथ निरीक्षण करते हुए दफ्तर की कमियों की तरफ इशारा करते हुए समय रहते सुधार लेने को कहा। अभिलेखागार और स्टोर रूम में गंदगी और बेतरतीब तरीके से सामान रखने पर नारागजी जताई और तुरंत सफाई कराने को कहा। कलेक्ट्रेट परिसर के इलेक्ट्रिक खंभों में स्ट्रीट लाइटों के बंद होने पर नाजिर को सुधार कराने को कहा। जर्जर छतों का छड़ दिखना, खिड़कियों के टूटे शीशे और अन्य टूट-फूट पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभिययंता पीडब्ल्यूडी को दो दिन के अंदर मरम्मत के लिए निर्देश दिया। कहा कि मरम्मत सर्वे में यदि कलेक्ट्रेट का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था की कमी पाई जाती है तो उस पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें