फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 27 Jul 2016 02:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
रक्तदान के ‌ल‌िए जुटे लोग
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को मंडल लोको अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 89 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि कुल 178 लोगों ने पंजीकरण कराया। ब्लड बैंक में जगह न होने की वजह से शेष लोगों ने भावी रक्तदाता के रूप अपना सहमति पत्र भरा। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह दस बजे मुख्य अतिथि सीएमओ डा. आरएन सिंह, विशिष्ट अतिथि सीएमएस  मंडल लोको चिकित्सालय डा. वीके दूबे, कमांडिग आफिसर 91 यूपी बटालियन  एनसीसी टीएस कैरोन व एडीआरएम मुकेश मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर  किया।  मुख्य अतिथि सीएमओ डा. आरएन सिंह ने इस पहल को अच्छा बताते हुए इसकी भूरि-भूरि सराहना की। कहा कि जो लोग छूटे हैं, उन्हें भी शीघ्र ही रक्तदान करने का अवसर दिया जाएगा। बताया कि जिन्होंने सहमति पत्र भरा है, उनके नाम और मोबाइल नंबर एनआईसी की वेबसाइट पर लोड कर दिए जाएंगे, ताकि उनके विषय में सभी लोग जान सकें। हीमोग्लोबिन कम होने, ब्लड प्रेशर हाई होने, वायरल से प्रभावित होने वाले 23 लोगों को एक पखवारे बाद सामान्य होने पर रक्तदान करने की सलाह दी गई। इसके पूर्व अतिथियों ने कारगिल विजय      दिवस पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करने के बाद सर्वप्रथम रक्तदान करने वालों में रोजा कालोनी निवासी सिग्नल विभाग में कार्यरत रेलकर्मी अजय कुमार और पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर अमरेंद्र कुमार रहे। अमरेंद्र कुमार ने इस बार 17वीं बार रक्तदान किया है। इसके बाद पंजीकरण और रक्तदान करने वालों का तांता लग गया, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। रक्तदान करने वालों में 23वीं बार रक्तदान करने वाली रेलकर्मी दीपिका श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज की अध्यापिका श्वेता सिंह, सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, यंग लायर्स सोसाइटी के संस्थापक हाजी खालिद वकार आबिद            आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें