फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेन में मिली 500 के नोटों की 86 गड्डियां, मुजफ्फरपुर से दिल्ली ले जा रहा था युवक; इस जंक्शन पर पकड़ाया

Thu, 01 Oct 2026 06:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में जीआरपी और आरपीएफ ने 43 लाख रुपये बरामद किए। पीडीडीयू जंक्शन पर जांच के दौरान एक युवक के पास से नकदी मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नोटों की 86 गड्डियां गिनती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर बुधवार रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से 43 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ लिया। युवक बिहार के मुजफ्फरपुर से रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। युवक रुपये के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं दिखा सका। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम युवक और रुपये को अपने साथ ले गई। जीआरपी थाने में बृहस्पतिवार को सीओ जीआरपी वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन




सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में संयुक्त टीम अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार रात स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। 

विज्ञापन

रात करीब 10:28 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच की गई। इसी दौरान काले रंग का बैग लेकर जा रहे एक युवक पर टीम को संदेह हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आलोक कुमार साह निवासी मकरेदपुर, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार बताया। 

टीम ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 43 लाख रुपये नकद मिले। इतनी बड़ी रकम के बारे में पूछे जाने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने रुपये से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग, वाराणसी को सूचना दी। सूचना पर आयकर विभाग की टीम थाने पहुंची। 

पुलिस ने युवक और बरामद 43 लाख रुपये को आवश्यक कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में युवक ने रुपये व्यापार के लिए ले जाने की बात कही है। हालांकि, पुलिस के अनुसार रकम के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन

नौ माह में पीडीडीयू जंक्शन पर बरामद हुए 2.75 करोड़ रुपये
हावड़ा-दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों के जरिये बड़ी मात्रा में नकदी की आवाजाही के मामले सामने आ रहे हैं। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने इस वर्ष अब तक करीब नौ माह में पीडीडीयू जंक्शन पर 2 करोड़ 75 लाख 58 हजार रुपये बरामद किए हैं। इन मामलों में कुल आठ लोगों को पकड़ा गया है। सभी मामलों में बरामद रुपये और पकड़े गए लोगों को आयकर विभाग वाराणसी के सुपुर्द किया गया।

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने 21 फरवरी को पीडीडीयू जंक्शन के फुटओवर ब्रिज से 16.25 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा था। 28 फरवरी को अकालतख्त एक्सप्रेस से 1.75 करोड़ रुपये के साथ दो लोग पकड़े गए। 18 जुलाई को मुंबई-हावड़ा मेल से 28 लाख रुपये के साथ दो लोगों और 25 जुलाई को श्रमजीवी एक्सप्रेस से 13.33 लाख रुपये के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। अब 30 सितंबर को संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से 43 लाख रुपये ले जाते हुए एक युवक को पकड़ा गया और उसे आयकर विभाग के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें