फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम पस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबुरी। कस्बा स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार की देर शाम धूमधाम से मनाया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चो ने एक से बढ़कर एक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल कृष्ण भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी टाइम टेबल बना कर कार्य करता है वहआगे जाकर सफलता प्राप्त करता है। छात्र अपने गुरुओं का सम्मान कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलें। स्कूल के प्रबंधक सूर्यमुनि तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चो ने गणेश ब सरस्वती बंदना, ग्रुप डांस, गीत, गजल, नाटक आदि प्रस्तुत कर अथितियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। इस मौके पर रविशंकर त्रिपाठी, अरबिंद त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ, अरुण पाठक, रंगु पांडेय, हरिशंकर सिंह, दिनेश जायसवाल, रवि पाठक, पुल्लु सिंह, बसंतलाल गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें