फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नौगढ़। कस्बे में स्थित एक कुएं में रविवार की भोर में एक गाय कुएं में गिर गई। जानकारी होने के बाद कस्बा वासियों ने रस्सी और बरहा के सहारे गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। गाय को हल्की चोट आई थी। पशु पालक ने पशु चिकित्सक बुलाकर उसका इलाज कराया। कस्बा निवासी आदित्य जायसवाल की गाय घर के आंगन में बंधी हुई थी। किसी कारणवश गाय ने खूंटा छुड़ाकर बाहर निकल गई। घर के बाहर अचानक वह कुएं में गिर पड़ी। घर पर किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह परिवार के लोग जब उठकर दाना पानी देने के लिए आंगन में गए तो वहां गाय पर खूंटे पर मौजूद नहीं थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि गाय कुएं में गिर पड़ी है। जिससे गाय को काफी चोटें भी लगी हुई थी। इस दौरान वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण संतलाल शर्मा और राजेश गुप्ता ने साहस का परिचय देते हुए कुएं में उतर पड़े। दोनों के सहयोग से गाय को रस्सी और बरहा के सहारे बांधकर उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें